
Ayushman Card Online Apply: भारत सरकार की ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (PM-JAY) देश के करोड़ों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का एक बड़ा कवच बन चुकी है। इस योजना के तहत हर साल एक परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलता है। अच्छी खबर यह है कि 2026 में आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई (Ayushman Card Online Apply) करना पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो गया है।
अब आपको किसी भी सीएससी (CSC) सेंटर या अस्पताल की लंबी लाइनों में लगने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन में ‘Ayushman App’ डाउनलोड करके या सीधे नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) के बेनिफिशियरी पोर्टल का उपयोग करके घर बैठे ही अपना और अपने परिवार का कार्ड बना सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मोबाइल से आयुष्मान कार्ड बनाने का पूरा प्रोसेस क्या है।
आयुष्मान कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स मौजूद हों
आधार कार्ड (Aadhaar Card):- पहचान की पुष्टि और ई-केवाईसी (e-KYC) के लिए यह अनिवार्य है।
आधार से लिंक मोबाइल नंबर:- जिस पर वेरिफिकेशन के लिए तुरंत OTP आ सके।
राशन कार्ड या फैमिली आईडी:- परिवार के सभी सदस्यों का विवरण वेरिफाई करने के लिए।
आय या जाति प्रमाण पत्र:- यदि पात्रता सूची में इसकी मांग की गई हो।
पासपोर्ट साइज फोटो (यदि ऐप के जरिए लाइव फोटो कैप्चर करते समय कोई तकनीकी समस्या आए)।
क्या आप इस योजना के पात्र हैं? (Eligibility Criteria)
कार्ड अप्लाई करने से पहले आपको यह चेक करना होगा कि आपका नाम योजना की लिस्ट में है या नहीं। सरकार ने हाल ही में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को (आय वर्ग से परे) भी इस योजना में शामिल कर लिया है। मुख्य रूप से पात्रता इन आधारों पर तय होती है:
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए
कच्चे मकान (कच्ची दीवार और छत) में रहने वाले परिवार।
ऐसे परिवार जिनमें 16 से 59 वर्ष की आयु का कोई कमाने वाला वयस्क सदस्य नहीं है।
भूमिहीन परिवार जिनकी आय का मुख्य साधन शारीरिक श्रम (दिहाड़ी मजदूरी) है।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के परिवार।
शहरी क्षेत्रों के लिए
कूड़ा बीनने वाले, सफाईकर्मी और घरेलू कामगार।
रेहड़ी-पटरी वाले, मोची, और सड़क पर काम करने वाले अन्य वेंडर।
निर्माण श्रमिक, प्लंबर, राजमिस्त्री, पेंटर और सिक्योरिटी गार्ड।
रिक्शा चालक, मैकेनिक और टेलर।
आप अपनी पात्रता beneficiary.nha.gov.in पर ‘Am I Eligible’ सेक्शन में जाकर या Ayushman App में लॉग इन करके आसानी से चेक कर सकते हैं।
मोबाइल से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं? (Step-by-Step Guide)
स्मार्टफोन के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है। बस नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें
स्टेप 1: Ayushman App डाउनलोड करें
सबसे पहले अपने एंड्रॉइड या एप्पल स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) या ऐप स्टोर (App Store) से आधिकारिक ‘Ayushman App’ (National Health Authority द्वारा जारी) डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
स्टेप 2:- बेनिफिशियरी (Beneficiary) के रूप में लॉग इन करें
ऐप खोलने के बाद आपको स्क्रीन पर दो विकल्प दिखेंगे— ‘Beneficiary’ और ‘Operator’। आपको Beneficiary पर क्लिक करना है। इसके बाद अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘Verify’ पर टैप करें। आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे भरकर कैप्चा कोड डालें और पोर्टल में लॉग इन करें।
स्टेप 3:- अपनी जानकारी खोजें
लॉग इन होने के बाद एक नया पेज खुलेगा। यहाँ ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपना राज्य (State), स्कीम (PMJAY), और जिला (District) चुनें। इसके बाद ‘Search By’ के विकल्प में जाकर अपना ‘Aadhaar Number’ या ‘Family ID’ (राशन कार्ड) चुनें। अपना नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4:- e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें
यदि आपका या आपके परिवार का नाम लिस्ट में शामिल है, तो सभी सदस्यों की डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी। जिस सदस्य का कार्ड आपको बनाना है, उसके नाम के ठीक आगे ‘Do e-KYC’ का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। e-KYC के लिए ‘Aadhaar OTP’ का विकल्प चुनें। आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे सबमिट कर दें।
स्टेप 5:- लाइव फोटो कैप्चर और सबमिट
ओटीपी सफलतापुर्वक वेरीफाई होने के बाद, ऐप आपसे उस व्यक्ति की एक लाइव सेल्फी/फोटो क्लिक करने के लिए कहेगा। एक साफ़ बैकग्राउंड में फोटो खींचकर अपलोड करें। इसके बाद मांगी गई कुछ सामान्य जानकारी (जैसे आपका पिनकोड, गांव/वार्ड) भरें और फॉर्म को Submit कर दें।
स्टेप 6:- आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें
सबमिट करने के कुछ देर बाद (आमतौर पर 15-20 मिनट के भीतर) आपका कार्ड सिस्टम द्वारा अप्रूव कर दिया जाएगा। अप्रूवल मिलने के बाद आप उसी ऐप से अपना ई-आयुष्मान कार्ड (e-Ayushman Card) PDF फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आप चाहें तो बाद में इसका प्रिंटआउट निकालकर लेमिनेट करवा सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने के फायदे
समय और पैसे की बचत:- आपको किसी भी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। पूरा प्रोसेस 10 मिनट में फोन पर हो जाता है और यह पूरी तरह निःशुल्क है।
पारदर्शिता और सुरक्षा:- आप खुद अपनी जानकारी वेरिफाई करते हैं, जिससे नाम या पते में गलती होने की गुंजाइश लगभग खत्म हो जाती है।
